Thursday, December 24, 2020

काकोरी के शहीदों की 93वीं बरसी: उनकी समतामूलक-धर्मनिरपेक्ष और साझी शहादतों की विरासत को आत्मसात करके ही हम हिन्दुत्वादी हमलों को विफल कर सकते हैं

 

काकोरी के शहीदों की 93वीं बरसी 

उनकी समतामूलक-धर्मनिरपेक्ष और साझी शहादतों की विरासत को आत्मसात करके ही हम हिन्दुत्वादी हमलों को विफल कर सकते हैं

अगस्त 9, 1925 के दिन हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) से सम्बंधित इंक़लाबियों के एक समूह ने, जिस में चंदरशेखर आज़ाद, अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ान, राम प्रशाद बिस्मिल, राजेंदर लाहिरी, रोशन सिंह, मन्मथनाथ गुप्त, सचिन्द्र बख़्शी, केशब चक्रवर्ती, बनवारी लाल और मुकंदी लाल शामिल थे, एक सवारी रेलगाड़ी को काकोरी रेल-स्टेशन (लखनऊ से लगभग 40 किलोमीटर) के पास रोक कर अँगरेज़ सरकार के ख़ज़ाने को लूट लिया था।  अँगरेज़ शासकों और उनके हिंदुस्तानी दलालों ने इस वारदात को कुछ गर्म-दिमाग़ के आतंकवादी नौजवानों दुवारा एक डकैती की संज्ञा दी थी जिका उद्देश्य हथियारों और गोलाबारूद हासिल अराजकता फैलाना था। जबकि इंक़लाबियों के समकालिक वर्तान्त बताते हैं की इस सरकारी ख़ज़ाने को इस लिए लूटा गया था ताकि बड़े पैमाने पर समाजवादी साहित्य छपवाया जाए जिसे नौजवानों, मेहनतकशों और बुद्धजीवियों के बीच वितरित किया जाए ताकि उनकी राजनैतिक सोच विकसित हो और वे अँगरेज़ विरोधी संघर्ष में सक्रिय हों। यह इंक़िलाबी अपने अनुभवों से सीख कर आतंकवादी सोच से उबर कर परिपक्व क्रांतिकारी सोच को आत्मसात कर चुके थे जिसकी अब यह समझ थी कि बिना व्यापक जनता को जोड़े अँगरेज़ राज को उखाड़ फेंका नहीं जा सकता। इस का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि 1928 में हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन का नाम बदलकर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन कर दया गया था। बात बहुत साफ़ थी कि अब कोई वैचारिक भर्म नहीं था।  

अंग्रेज़ हुक्मरानों ने इन इंक़िलाबियों पर काकोरी षड्यंत्र नाम से मुक़्क़दमा चलाया और बहुत जल्दबाज़ी करते हुए अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ान (जन्म: 22 October 1900) राम प्रशाद बिस्मिल (जन्म:11 June 1897), राजेंदर लाहिरी (जन्म: 23 June 1901) और ठाकुर रोशन सिंह (जन्म: 22 January 1892) को फांसी की सज़ा सुनायी गयी। 17 दिसंबर 1927 को राजेंदर लाहिरी को गोंडा जेल और 19 दिसंबर को राम प्रशाद बिस्मिल को गोरखपुर जेल (उत्तर प्रदेश), अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ान को फ़ैज़ाबाद जेल और ठाकुर रोशन सिंह को इलाहाबाद जेल (सभी जेलें पूर्वी उत्तर प्रदेश में) में फांसी दी गयी।       

काकोरी के यह महान शहीद समग्रता में भारतीय नौजवानों का प्रतिनिधित्व करते थे; उम्र में सब से बड़े ठाकुर रोशन सिंह 35 वर्ष और सब से छोटे राजेंदर लाहिरी केवल 26 वर्ष के थे। काकोरी के यह शहीद हे इन्हीं बल्कि इंक़लाबी तहरीक में शामिल नौजवान देश के हर कोने से आते थे, मिसाल के तौर पर भगत सिंह और सुखदेव पंजाब, राजगुरु महाराष्ट्र, ज्योतिष चंद्र पाल ओडिशा के रहने वाले थे। यह सब एक साथ एक ही उद्देश्य से जान तक क़ुर्बान करने के लिए एक साथ आए  थे और वह था अंग्रेज़ी राज को उखाड़ फेंकना और एक समता-मूलक तथा धर्म-निरपेक्ष आज़ाद देश का निर्माण।    

समाजवादी आज़ाद देश: काकोरी के शहीदों का सपना

यह प्रतिबद्धता काकोरी के शहीदों में से एक अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ान के लेखन में साफ़ तौर पर देखी जा सकती है। फांसी के फंदे को चूमने से कुछ घंटे पहले 'देशवासियों के नाम सन्देश' जिसे वे जेल से बाहर भेजने में सफल हुए में उन्हों ने बहुत स्पष्ट रूप से देश में एक समाजवादी व्वस्था स्थापित करने का आह्वान किया। देश के कम्युनिस्टों का ज़िक्र करते हुए उन्हों ने लिखा:   

"मैं तुम से काफ़ी तौर पर मुत्तफ़िक़ (सहमत) हूँ और कहूंगा कि मेरा दिल ग़रीब किसानों के लिए और दुखिया मज़दूरों के लिए हमेशा दुखी रहा है। मैं ने अपने आयाम-ए-फ़रारी (पुलिस से छुपकर रहने वाला काल) में भी अक्सर इनके हालात देखकर रोया किया हूँ कियों की मुझे इन के साथ दिन गुज़रने का मौक़ा मिला है। मुझ से पूछो तो में कहूंगा कि मेरा बस हो तो में दुनिया की हर चीज़ इन के लिए वक़्फ़ (सुरक्षित) कर दूँ। हमारे शहरों की रौनक़ इन के दम से है। हमारे कारख़ाने इन की वजह से आबाद और कम कर रहे हैं। हमारे पम्पों से इन के हाथ ही पानी निकलते हैं, ग़रज़ की  दुनिया का  हर एक काम इन की वजह से हुआ करता है। ग़रीब किसान बरसात के मूसलाधार पानी और जेठ-बैसाख की तपती दोपहर में भी खेतों पर जमा होते हैं और जंगल में मंडराते हुवे हमारी खुराख का समान पैदा करते हैं।

"यह बिल्कुल सच है की वह जो पैदा करते हैं, जो वह बनाते हैं,  उनमें उनका हिस्सा नहीं होता, हमेशा दुखी और मुफ़लिस-उल-हाल (दरिद्र) रहते हैं। मैं इत्तेफ़ाक़ करता हूँ की इन तमाम बातों के ज़िम्मेदार हमारे गोरे आक़ा और उनके एजेंट हैं...मेरे दिल में तुम्हारी इज़्ज़त है और में मरते हुए भी तुम्हारे सियासी मक़सद से बिल्कुल मुत्तफ़िक़ हूँ। मैं  हिन्दोस्तां की ऐसी आज़ादी का खुवहिशमन्द था जिसमें ग़रीब खुश और आराम से रहते। ख़ुदा! मेरे बाद वह दिन जल्द आए जबकि छत्तर-मंज़िल लखनऊ में लोकोवर्कशॉप के अब्दुल्लाह मिस्त्री और धनिया चमार, किसान भी मिस्टर ख़ालिक़-उज़-ज़मां और जगत नारायण मुल्ला व राजा साहेब महमूदाबाद के सामने कुर्सी पर बैठे नज़र आएं। 

"मेरे कॉमरेडों, मेरे रेवोलुशनरी भाईयों, तुम से में किया कहूं, तुमको किया लिखूं, बस यह तुम्हारे लिए किया कुछ कम मुसर्रत (ख़ुशी) की बात होगी, जब सुनोगे की तुम्हारा एक भाई हँसता हुआ फांसी पर चला गया और मरते-मरते खुश था। मैं  ख़ूब जानता हूँ की जो स्प्रिट (जज़्बा) तुम्हारा तबक़ा (कम्युनिस्ट ग्रूप)  रखता है--कियोंकी मुझको भी फ़ख़्र (गर्व) है और अब बहुत ज़ियादा फ़ख़्र है की एक सच्चा रेवोलूशनरी हो कर मर रहा हूँ।"

 

 

हिन्दू-मुस्लमान कट्टर धार्मिक संगठन अँगरेज़ हुक्मरानों के प्यादे : अशफ़ाक़ुल्लाह

अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ान अपने दुसरे इंक़लाबी साथियों की तरह इस सच से अच्छी तरह वाक़िफ़ थे कि हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच धार्मिक बटवारा अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ आज़ादी की लड़ाई में सब से बड़ा बाधक था। यह सांप्रदायिक विभाजन विदेशी हुक्मरानों के ज़ालिम राज को बनाए रखने का सब से बड़ा कारण  था। उन्हों ने हिन्दू और मुस्लमान राष्ट्रवाद के ठेकेदारों को बेनक़ाब करते है लिखा:

 

"ओह! हम अपने वर्तमान समय का आनंद कैसे ले सकते हैं, जब हमारा राजनीतिक नेतृत्व आपसी झगड़ों में उलझा हो? एक अगर तब्लीग (इस्लाम का प्रचार) का दीवाना है तो दूसरे को मुक्ति केवल और केवल शुद्धि में दिखाई पड़ती है। उधर सरकारी गुप्तचर विभाग के कर्मचारी धर्म प्रचार के लिए धन उपलब्ध करा रहे हैं... उनका उद्देश्य धर्म का प्रचार-प्रसार या इसमें मदद करना कतई नहीं है, बल्कि वे तो [स्वतंत्रता संघर्ष की] चलती गाड़ी की राह में बाधा खड़ी करना चाहते हैं। मेरे पास वक्त नहीं है, न ही मुझे इसका मौका मिला कि मैं इस सांप्रदायिक साजिश को पूरी तरह उजागर कर पाता, जिसकी जानकारी मुझे फरारी काटने के दौरान व उसके बाद वाले दिनों में हुई... मैं अपने हिंदू व मुस्लिम भाइयों से कहना चाहता हूं कि यह ढोंग सीआईडी के गुप्त धन से रचे जा रहे हैं।"

देश के हिंदू व मुसलमानों के सामने अपना दिल खोल कर रख देने के बाद वह उन्हें सतर्क करते हैं:

"भाइयो! तुम्हारा आपस में इस तरह लड़ना, तुम्हारे आपसी मतभेद तुम में से किसी के भी काम न आएंगे। यह असंभव है कि सात करोड़ मुसलमान (शुद्धि के द्वारा) हिंदू धर्म अंगीकार कर लें, इसी तरह यह सोचना भी निरर्थक है कि (तब्लीग करके) 22 करोड़ हिंदुओं को मुसलमान बनाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में (अगर वे इसी तरह एक-दूसरे से लड़ते रहे तो) यह आसान होगा और बहुत आसान होगा कि वे सब अपने हाथों से अपने गले में तौक (कैदियों के गले में डाली जाने वाली लोहे की हंसली) डाल लें।"

"चाहे तुम कांग्रेसी हो या स्वराजवादी, तब्लीग पर चलने वाले हो या शुद्धि के समर्थक, कम्यूनिस्ट हो या क्रांतिकारी, अकाली हो या बंगाली, मेरा संदेश मेरे देश के हर व्यक्ति के लिए है। मैं धर्म व मान-मर्यादा के नाम पर हर किसी से मुखातिब हूं, चाहे वह अनिश्वरवादी हो या किसी भी ईश्वर को मानने वाला कि हम पर कृपा करो, जो काकोरी केस के लिए अपनी जान दे रहे हैं तथा भारत को 1920-21 (असहयोग आंदोलन) के दौर का भारत बना दो। एक बार फिर अहमदाबाद कांग्रेस (1921) वाली 'एकता और भाईचारा' दिखा दो, बल्कि उससे भी ज्यादा। जितनी जल्दी संभव हो उतनी जल्दी हमें संपूर्ण स्वतंत्रता का आह्वान कर के श्वेत स्वामियों (अंगरेजों) को यह बता देना चाहिए कि हम काले (भारतीय) अब किसी मंतर के जाल में नहीं फंसने वाले।

"तब्लीग और शुद्धि के पथ पर चलने वालो, खुदा के लिए अपनी आंखें खोलो और देखो कि तुम क्या थे और क्या हो गए। क्या किसी हिंदू या मुसलमान को आज वह धार्मिक स्वतंत्रता हासिल है, जो उसे पहले प्राप्त थी? क्या एक गुलाम देश का कोई धर्म होता है? (इस तरह की परिस्थितियों में) तुम कैसे अपने धर्मों का विकास कर सकते हो? आपसी एकता के साथ एकजुट हो कर रहो। वरना देश के पतन के तुम खुद जिम्मेदार होगे तथा देश को गुलामी की ओर धकेलने की जिम्मेदारी भी तुम्हारी ही होगी।"

एक शेर में उन्होंने हिंदू व मुसलमान दोनों को मुखातिब करते हुए कहा कि वे अपने अनावश्यक मतभेद भुला दें:

यह झगड़े और बखेड़े मिटा कर आपस में मिल जाओ

अबस तफ़रीक़ है तुम में यह हिंदू और मुसलमां की275

अबस - अकारण, व्यर्थ / तफ़रीक़ - भेदभाव

शहीद राम प्रशाद बिस्मिल का बेलाग सन्देश

अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ान के सब से क़रीबी इंक़लाबी और साथ में शहीद होने वाले राम प्रशाद बिस्मिल ने भी शहादत प्राप्त करने स पहले बिलकुल इसी तरह के विचार व्यक्त किए।  उन्हों ने शहादत से केवल 3 दिन पहले देश के आम लोगों के लिए 'अंतिम समय की बातें' शीर्षक के अंतर्गत  जो सन्देश छोड़ा वह हमेशा याद रखा जाएगा:

"आज 16 दिसम्बर 1927 ई० को निम्नलिखित पंक्‍तियों का उल्लेख कर रहा हूं, जबकि 19 दिसम्बर 1927 ई० सोमवार (पौष कृष्‍णा 11 सम्वत् 1984 वि०) को 6 बजे प्रातःकाल इस शरीर को फांसी पर लटका देने की तिथि निश्‍चित हो चुकी है।

"क्योंकि मेरा जन्म-जन्मान्तर उद्देश्य रहेगा कि मनुष्य मात्र को सभी प्रकृति पदार्थों पर समानाधिकार प्राप्‍त हो । कोई किसी पर हकूमत न करे । सारे संसार में जनतन्त्र की स्थापना हो । वर्तमान समय में भारतवर्ष की अवस्था बड़ी शोचनीय है । अतःएव लगातार कई जन्म इसी देश में ग्रहण करने होंगे और जब तक कि भारतवर्ष के नर-नारी पूर्णतया सर्वरूपेण स्वतन्त्र न हो जाएं ।

"मैं प्राण त्यागते समय निराश नहीं हूं कि हम लोगों के बलिदान व्यर्थ गए । मेरा तो विश्‍वास है कि हम लोगों की छिपी हुई आहों का ही यह नतीजा हुआ कि लार्ड बर्कनहेड के दिमाग में परमात्मा ने एक विचार उपस्थित किया कि हिन्दुस्तान के हिन्दू मुसलिम झगड़ों का लाभ उठाओ और भारतवर्ष की जंजीरें और कस दो । गए थे रोजा छुड़ाने, नमाज गले पड़ गई ! भारतवर्ष के प्रत्येक विख्यात राजनैतिक दल ने और हिन्दुओं के तो लगभग सभी तथा मुसलमानों के अधिकतर नेताओं ने एक स्वर होकर रायल कमीशन की नियुक्‍ति तथा उसके सदस्यों के विरुद्ध घोर विरोध व्यक्त किया है, और अगली कांग्रेस (मद्रास) पर सब राजनैतिक दल के नेता तथा हिन्दू मुसलमान एक होने जा रहे हैं ।

"वाइसराय ने जब हम काकोरी के मत्युदण्ड वालों की दया प्रार्थना अस्वीकार की थी, उसी समय मैंने श्रीयुत मोहनलाल जी को पत्र लिखा था कि हिन्दुस्तानी नेताओं को तथा हिन्दू-मुसलमानों को अगली कांग्रेस पर एकत्रित हो हम लोगों की याद मनानी चाहिए । सरकार ने अशफ़ाक़ुल्लाह को रामप्रसाद का दाहिना हाथ करार दिया । अशफ़ाक़ुल्लाह कट्टर मुसलमान होकर पक्के आर्यसमाजी रामप्रसाद का क्रान्तिकारी दल के सम्बन्ध में यदि दाहिना हाथ बनते, तब क्या नये भारतवर्ष की स्वतन्त्रता के नाम पर हिन्दू मुसलमान अपने निजी छोटे छोटे फायदों का ख्याल न करके आपस में एक नहीं हो सकते? मरते 'बिस्मिल' 'रोशन' 'लहरी' 'अशफाक' अत्याचार से/होंगे पैदा सैंकड़ों इनके रुधिर की धार से ॥"

इस से ज़्यादा दुखद किया बात हो सकती है की हमारे देश के हुक्मरानों, मुख्यधारा के बुद्धिजीवियों और मीडिया ने एक संयोजित ढंग से इस महान जनपक्षीय विरासत को छुपाए रखने की दिन-रात कोशिश की है जिस में वे सफल भी हुए हैं। आज भारत की प्रजातान्त्रिक-धर्मनिरपेक्ष राज्यव्यवस्था किस तरह हिन्दुत्वादी ख़ूनी पंजे के शिकंजे में है उस की बड़ी वजह काकोरी के शहीदों की क़ुर्बानियों और जिन उद्देश्यों के लिए उन्हों ने क़ुर्बानियां दी थीं को भुला दिया जाना है। अब भी वक़्त है की हम सब मिलकर इन शहीदों की समतामूलक-धर्मनिरपेक्ष और साझी शहादतों की विरासत को आत्मसात करें ताकि राष्ट्र और समाज विरोधी हिन्दुत्वादी मंसूबों को शिकस्त दी जा सके।

शम्सुल इस्लाम

19-12-2020

शम्सुल इस्लाम के अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, मराठी, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी, गुजराती में लेखन और कुछ वीडियो साक्षात्कार/बहस के लिए देखें :

Link for some of S. Islam's writings in English, Hindi, Urdu, Marathi, Malayalam, Kannada, Bengali, Punjabi, Gujarati and video interviews/debates:

http://du-in.academia.edu/ShamsulIslam

Facebook: https://facebook.com/shamsul.islam.332

Twitter: @shamsforjustice

http://shamsforpeace.blogspot.com/

Email: notoinjustice@gmail.com

 

93RD ANNIVERSARY OF KAKORI MARTYRS: REMEMBERING THEIR EGALITARIAN-SECULAR IDEOLOGY AND JOINT MARTYRDOMS CAN BE A BULWARK AGAINST THE HINDUTVA ONSLAUGHT

 

93RD ANNIVERSARY OF KAKORI MARTYRS

REMEMBERING THEIR EGALITARIAN-SECULAR IDEOLOGY AND JOINT MARTYRDOMS CAN BE A BULWARK AGAINST THE HINDUTVA ONSLAUGHT

On August 9, 1925 a group of Indian revolutionaries affiliated to the Hindustan Republican Association (HRA) which included Chandershekhar Azad, Ashfaqullah Khan, Ram Prasad Bismil, Rajender Lahiri, Roshan Singh, Manmathnath Gupt and others waylaid the British Government treasury loaded on a passenger train at Kakori railway station (approximately 40 kilometers from Lucknow) and captured the same. The then British rulers and their henchmen branded these revolutionaries as terrorists who were hot-headed adventure loving young men indulging in robberies for buying guns and fire-arms in order to create anarchy. However, the truth was that this revolutionary group seized the government treasury not for purchasing/manufacturing arms and ammunition but for publishing Socialist literature to be circulated among youth, peasantry and workers so that they were politicized and join the anti-colonial struggle. This group had left behind the terrorist legacy and matured into a revolutionary political group which believed in involving larger masses in the struggle to overthrow the British rule. It could be seen in changing the name of HRA in 1928 to the Hindustan Socialist Republican Association.

In this Kakori Conspiracy Case four of the revolutionaries, namely Ram Prasad Bismil (11 June 1897–19 December 1927), Ashfaqullah Khan (22 October 1900–19 December 1927), Thakur Roshan Singh (22 January 1892 - 19 December 1927), Rajendra Nath Lahiri (23 June 1901–17 December 1927) were awarded death sentences. Ramprasad Bismil was hanged in Gorakhpur, Ashfaqullah Khan in Faizabad, Rajinder Nath Lahiri in Gonda and Roshan Singh in Allahabad between December 17-19, 1927.

These martyrs represented the youth of the country (the eldest, Thakur Roshan Singh being 35 years old and the youngest, Rajendra Nath Lahiri 26 years old) but also pan-Indian character not only in this Kakori action but as a whole. The revolutionary group consisted of Bhagat Singh, Sukhdev (Punjabis), Rajguru (Maharashtrian), Jyotish Chander Pal (Orissa) to name few. These revolutionaries were also committed to overthrow the colonial rule and establish an egalitarian and secular society

We can see this commitment concretely in the writings of the martyr Ashfaqullah Khan. He wanted a Socialist liberated India. In a ‘Message to Countrymen’ which was smuggled out of Faizabad Jail few days prior to his martyrdom on December 19, 1927 while addressing the Indian Communists he said:

 

“I am greatly in agreement with you and want to tell you that my heart always weeps for the poor peasants and helpless workers. While on the run I stayed with them and after seeing their condition I often wept…This is absolutely true that whatever they grow or produce, they have no share, they always remain sad and in bad shape. I do agree that for all these things our white Masters and their agents are responsible…I have deep regards for you in my heart and while dying, I fully agree with your political aims. I want that kind of freedom for Hindustan where poor should live happily and with ease. I pray to God that after my death, that day should come at the earliest when Abdullah mechanic of loco workshop, Dhaniya cobbler and common peasants are seen sitting on chairs in front of Mr. Khaliq-uz-Zaman, Jagat Narain Mulla and Raja Saheb Mehmoodabad in Lucknow’s Chhaatter Manzil.

"My comrades, my revolutionary brothers—what I can tell you and what I can write to you, it will be a matter of great pride to you when you will hear that one of your brothers went to the gallows smiling and was happy while dying. I know very well about the spirit which your group has and I was proud of it, and now I am more proud that I am dying as a true revolutionary.”

Ashfaqullah Khan like his other comrades was highly conscious of the damage communal polarization was causing to the anti-British liberation struggle. It was his firm opinion that communal divides would only help the White master. Exposing the nefarious game communal forces were playing in league with the British masters, he wrote:

 

“Oh! How can we appreciate the present day life when our political leadership is going through internal strife? If one is fond of Tableegh [the propagation of Islam for which an all India organization was formed in 1926] the other believes that dying for Shuddhi [conversion of Muslims and Christians to Sanatan Dharma for which Arya Samaj+Hindu Mahasabha started aggressive campaign from early 20th century] only will lead to emancipation. Government secret service agents finance the spread of religious propaganda. Their aim is not to defend religion or help it to flourish but to create obstacles in the path of the moving train [of the freedom struggle].”

While pouring out his heart for common people of India, both Hindus and Muslims,  he went on to warn them:

“Brothers! Your civil war, your internal bickering will not be useful for any of you. This is impossible that 7 crores Muslims [the then population of Muslims in India] can be converted to Hinduism [through Shuddhi] and likewise it is futile to believe that 22 crores Hindus [the then population of Hindus in India] can be turned into Muslims. However, [if they continue fighting with each other] it is easy and very easy that all of them together will continue to be in chains.”

It was not surprising that martyr Ram Prasad Bismil expressed the identical views in his last message before his hanging at Gorakhpur Jail on December 19. He declared that he was sacrificing life for a country and the world where there would be no slavery:

“The time of execution is fixed for 6.30 am on 19 December. Nothing to worry, I shall be reborn again and again due to God’s grace and my aim will be to ensure complete freedom for the world. That nature’s gifts should be equally shared by all and no one shall rule others. Everywhere people should have their democratic institutions."

Bismil though a prominent Arya Samajist made it clear like his closest companion, Ashfaqullah Khan that to defeat the British masters the unity of Hindus and Muslims was a pre-requisite:

“I am not disappointed at this time of giving up my life that this is wasted. Sacrifices never go to waste. Maybe because of our sighs that the idea of sending royal commission came to the mind of Lord Birkenhead [Secretary of State for India (1924-8)], for whose boycott Hindu-Muslims got together again. God may give some wisdom to them fast and they become united again. I had told advocate Mohan Lal Saxena, after our appeal was dismissed, that at least to commemorate us this time Hindu-Muslim leaders should be united.

Bismil reminded the flag-bearers of the Hindu and Islamic brands of nationalism who were causing communal polarizing that,

“Government had mentioned that Sh. Ashfaqullah Khan is the right-hand man of Ram Prasad. If a devoted Muslim like Ashfaq could be right-hand man of Arya Samaji like Ram Prasad in the revolutionary movement, then why can’t other Hindus and Muslims unite forgetting their petty interests?"

His appeal from the depth of his heart ended with the following amazing words:

Now my only request to countrymen is that if they had even an iota of sorrow at our death, then, with whatever means, they must establish Hindu-Muslim unity; that was our last wish and this only can be our memorial. All religions and all parties should consider Congress as a representative. Then the day is not far, when Britishers have to bow before Indians."

Unfortunately the rulers, the mainstream academia and the media have consciously seceded from this great philosophical heritage of the Kakori martyrs. The current Hindutva onslaught is the outcome of our ignorance about the sacrifices of the Kakori martyrs and ideals for which they laid down their lives. If we are able to revive our memories of this glorious phase of the unity of Indians fighting for a society based on justice, the anti-egalitarian and religious polarizing agenda of the RSS-BJP rulers is bound to fizzle out.

 

Shamsul Islam

December 19, 2020

Link for some of S. Islam's writings in English, Hindi, Urdu, Marathi, Malayalam, Kannada, Bengali, Punjabi, Gujarati and video interviews/debates:

http://du-in.academia.edu/ShamsulIslam

Facebook: https://facebook.com/shamsul.islam.332

Twitter: @shamsforjustice

http://shamsforpeace.blogspot.com/

Email: notoinjustice@gmail.com

 

MODI'S AGRICULTURAL LAWS EVEN DENIGRATE THE BARDOLI STRUGGLE LED BY SARDAR PATEL

 

MODI'S AGRICULTURAL LAWS EVEN DENIGRATE THE BARDOLI STRUGGLE LED BY SARDAR PATEL

The Indian Farm Reforms Laws of 2020 were rushed through the Parliament of India on 27 September 2020. The RSS-BJP government seemed to be in hurry to impose these laws as the same were promulgated by the President of India as ordinances on June 5, 2020 as part ‘Aatmanirbhar Bharat Abhiyan’ (self-reliant India campaign); a favourite aphorism of PM Modi for imposing a series of anti-people policies during the Covid-19 pandemic times. The RSS-BJP government led by Modi and its cronies in and outside the government claim that the 3 agriculture laws were brought in with the exclusive vision of benefitting the Indian farmers.

On the contrary, millions of farmers protesting throughout the country and thousands of them sitting at the borders of Delhi with their families against these laws are unequivocal in declaring that these laws are the death-knell of the Indian agriculture. The farmers have presented irrefutable facts to prove that Modi government has brought these laws to facilitate entry of PM Modi's corporate friends like Ambanis and Adanis into agriculture. Modi government through these laws planned to use the might of the Indian State in robbing Indian farmers their lands and hearth which would destroy food security of the Indian people. The Modi government's commitment to the cause of Adanis and Ambanis seems to be so solid that retention of these laws has become an issue of personal honour and the prestige of PM Modi.

 

Is not it mysterious that all this is being done by Modi who adores Sardar Patel? The former presents himself as another 'iron man' in the shadow of the 'iron man', Sardar Patel. His love for Sardar is to be seen and believed; he takes pride in having installed his statue in Gujarat which is the tallest in the world. It was almost a personal project of Modi executed through the Chinese companies.  

 

It is strange that Modi despite a worshipper of Sardar knows so little about him. He remains oblivious of a fundamental fact that Sardar Patel was a Congress leader who, inspired by Gandhi’s principle of non-violence, led a great and very powerful movement of farmers at Bardoli taluka (Gujarat) in 1928. This is known as the Bardoli Satyagraha and the then pro-British English Press described it as “Bolshevism in Bardoli” and Patel as its “Lenin.” One such report by leading pro-British English daily was titled 'Bolshevik regime in Bardoli. Mr. Vallabh Bhai Patel in the role of Lenin' read:

"Iron discipline prevails at Bardoli. Mr. Patel has instituted there a Bolshevik regime in which he plays the role of Lenin. His hold on the population is absolute...Though Mr. Patel is the chief figure at Bardoli the brain behind the agitation is Mr. Gandhi, whofrom his Ashram at Sabarmati is in careful touch with the situation, while Patel himself constantly seeks his leader's advice."

[The Times of India, July 3, 1928.]

 

In fact, Patel was awarded the title 'Sardar' after this heroic struggle. This peasants’ movement started against the extortionate lagan (22%) imposed by the British rulers and landlords. The aim was very clear; farming for common peasants should become absolutely un-remunerative that they would be forced to sell land to the SETHS (moneybags) from Bombay which, in fact, was happening at a large scale. The large tracts of agricultural land were being bought by Bombay land mafia with open collusion with the government.

It was such a miserable situation for Bardoli farmers that faced with a pauperized future they invited Vallabh Bhai Patel [of Kheda Satyagrah 1918 fame when large agricultural tracts bought by the Bombay capitalists were forced to be returned to the farmers] to lead them. Sardar Patel agreed on the condition that farmers would never submit to the governmental diktats. The situation for the farmers was grave enough; they barely had enough property and crops to pay off the tax, they readily agreed and took oath that they would fight till the end. Sardar camped in Bardoli taluka and organized a team of devoted Congressmen/women workers, both Hindus and Muslims, like Imam Saheb Abdul Kadir, Uttamchand Deepchand Shah, Mohanlal Kameshwar Pandya, Bhaktiba Desai, Darbar Gopaldas Desai, Meethubehn Petit, Jugatrambhai Dave, Surajbehn Mehta, Umar Sobani and Phoolchand Kavi. Led by Sardar they challenged the colonial masters and their henchmen at the ground level. One important fact to be noted is that the Hindu Mahasabha and the RSS, which existed during this period, kept aloof from this historical struggle.

The contemporary reports show that The Bardoli peasant movement soon turned into a national movement,

"Workers in Bombay textile mills went on strike and there was a threat to bring about a railway strike that would make movement of troops and supplies to Bardoli impossible. Even the flames of Bardoli had reached to Punjab and many jathas (groups) of peasants were despatched to Bardoli. Yet another strength of the movement came from Gandhiji who shifted to Bardoli on 2nd Au­gust, 1928."

[https://www.yourarticlelibrary.com/sociology/bardoli-satyagraha-useful-notes-on-bardoli-satyagraha-of-1928/31983]

The present nation-wide peaceful farmers' movement against Modi government's agricultural laws is the re-ignition of the Bardoli spirit. The farmers fighting to save the soul of India have taken a vow like Bardoli farmers that they would never surrender to the RSS-BJP rulers who want o destroy livelihood of 70 percent of rural households which depend primarily on agriculture for their livelihood, with 82 percent of farmers being small and marginal. The agonizing  reality is that a worshipper of Sardar Patel, a Gujarati by birth is leaving no stone unturned in crushing a movement which is only replicating the Bardoli struggle led by Sardar Patel.

Shamsul Islam

National Farmers' Day

23 December, 2020

Link for some of S. Islam's writings in English, Hindi, Urdu, Marathi, Malayalam, Kannada, Bengali, Punjabi, Gujarati and video interviews/debates:

http://du-in.academia.edu/ShamsulIslam

Facebook: https://facebook.com/shamsul.islam.332

Twitter: @shamsforjustice

http://shamsforpeace.blogspot.com/

Email: notoinjustice@gmail.com